नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा ने समस्त नगरवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

0
IMG-20251020-WA0036.jpg

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा ने समस्त नगरवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

कोरबा/बांकीमोंगरा: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा ने प्रकाश पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा सहित समस्त नगरवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
अध्यक्ष श्रीमती झा ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व अंधकार पर प्रकाश की विजय, असत्य पर सत्य की जीत और निराशा पर आशा के संचार का प्रतीक है। उन्होंने कामना की है कि यह दीपावली सभी नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और नया उत्साह लेकर आए।
श्रीमती झा ने सभी से अपील की है कि वे सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से दीपावली मनाएं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि यह पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को और मजबूत करेगा।
नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की ओर से अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा ने सभी नगरवासियों के स्वस्थ और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए उन्हें एक बार फिर दीपावली की बहुत-बहुत बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed