बांकीमोंगरा भाजपा मंडल में हुआ SIR गहन पुनरीक्षण कार्यशाला आयोजन।

0
IMG_20251109_163038.jpg

विकास सोनी कि रिपोर्ट बांकीमोंगरा भाजपा मंडल में हुआ SIR गहन पुनरीक्षण कार्यशाला आयोजन।

छत्तीसगढ़/कोरबा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बांकीमोंगरा मंडल के सोमवारी बाजार सामुदायिक भवन में SIR विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में एक महत्वपूर्ण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के इस विशेष अभियान और उसके महत्व के बारे में गहन जानकारी देना है।
इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में भारतीय जनता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष तुलेश्वर राठौर ने मंडल के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को SIR ( स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन ) विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। राठौर ने विस्तार से बताया कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण और नए मतदाताओं का नाम जोड़ना क्यों आवश्यक है, तथा इस प्रकिया में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे निर्वाचन आयोग के कर्मचारियों का इस कार्य में पूरी निष्ठा के साथ सहयोग करें ताकि यह कार्य निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो।

वर्तमान में भारत के 12 राज्यों में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। जिसमें निर्वाचन आयोग के कर्मचारी की भूमिका अहम रहेगी, भारतीय जनता पार्टी अपने सभी कार्यकर्ताओं के माध्यम से इस विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में निर्वाचन आयोग का सहयोग करेगी।

कार्यक्रम में भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा व पूर्व मंडल महामंत्री अश्वनी साहू ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा , मुख्य वक्ता भारतीय जनता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष तुलेश्वर राठौर , भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा , कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा के द्वारा किया गया।
उक्त कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन मंडल महामंत्री विकेश झा एवं आभार मंडल महामंत्री श्रीमती अनीता राजपूत ने किया।
कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी अल्पसंख्यक मोर्चा सुखदीप सिंह , मंडल कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल , मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र श्रीवास व सालिक राम दुबे ,पी.आई.सी. सदस्य प्रमोद सोना व श्रवण यादव , प्रमिला सायतोड़े , पार्षद अश्वनी मिश्रा, लक्ष्मण सिंह कंवर , हेमसिंह कंवर , मालिक राम कश्यप , प्रणय मिश्रा , श्रीमती शशि साहू , राजेश पटेल , रितेश सिंह , नागेंद्र सिंह , सुंदर बंजारे , पुष्पेंद्र साहू , राजेश अग्रवाल , विजय साहू जी, प्रदीप अग्रवाल , प्रकाश झा, अनुपम दास, गीता साहू , सरोज शर्मा, सोनू श्रीवास, रमेश चंद्र , जीर्बोधन सिंह कंवर , राकेश ठाकुर , गोपी साहू , हरीश , रावेंद्र पटेल एवं भारतीय जनता पार्टी , युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता जी की छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed