पूर्व सांसद स्व.डॉ. बंशीलाल महतो जी को नगर पालिका बांकीमोंगरा में किया गया याद, SECL अस्पताल में मरीजों को बांटे गए फल।
पूर्व सांसद स्व.डॉ. बंशीलाल महतो जी को नगर पालिका बांकीमोंगरा में किया गया याद, SECL अस्पताल में मरीजों को बांटे गए फल।

छत्तीसगढ़/बांकीमोंगरा: नगर पालिका बांकीमोंगरा क्षेत्र में पूर्व कोरबा सांसद स्वर्गीय डॉ. बंशीलाल महतो जी को उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस मौके पर नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा, भाजपा कोरबा जिला मंत्री सतीश झा, भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा व कार्यकर्ताओं ने डॉ. महतो के जनकल्याणकारी कार्यों को स्मरण किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
SECL अस्पताल में हुआ फल वितरण।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत, डॉ. बंशीलाल महतो जी की स्मृति में एक सेवा कार्य का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने एसईसीएल (SECL) अस्पताल, बांकीमोंगरा पहुंचकर वहां उपचाररत मरीजों को फल वितरित किए।
कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक मरीज से मिलकर उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
यह सेवा कार्य स्वर्गीय डॉ. महतो जी के लोकसेवा के आदर्शों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक प्रयास रहा।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि डॉ. बंशीलाल महतो ने कोरबा क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके कार्य हमेशा क्षेत्रवासियों को प्रेरणा देते रहेंगे।
इस अवसर कोरबा भाजपा जिला मंत्री सतीश झा, भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा सहित महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
