ब्रेकिंग न्यूज़ – हरदीबाजार थाना क्षेत्र में चली गोली , क्षेत्र में मचा हड़कंप।


चित्रकांत पंथ की रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज़ – हरदीबाजार थाना क्षेत्र में चली गोली , क्षेत्र में मचा हड़कंप।
छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के थाना हरदीबाजार क्षेत्र में गोली चलनी की घटना सामने आया है, सत्रों के अनुसार यह घटना हरदीबाजार थाना क्षेत्र के उमेंदीभाठा में हुआ है। जानकारी के अनुसार गोली चलाने वाला व्यक्ति CAF जवान है, उनके द्वारा गोली चलाने पर दो व्यक्तियों की जान चली गई है। जिसमें एक महिला व एक पूरुष शामिल हैं, जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। सुत्रों के अनुसार जानकारी सामने आ रहे हैं कि मामला परिवारिक विवाद के चलते गोली कांड को अंजाम दिया गया है। फिलहाल इस तरह की गोली कांड के बाद पुलिस सारे तथ्यों का पता लगाने में जुटे हुए हैं, फिलहाल हमलावर व्यक्ति गिरफ्तार होने की जानकारी मिल रही है। आगे जांच जारी है।