भाजपा दीपका मंडल में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन, सतीश झा रहे मुख्य वक्ता।


दीपका से राजेश सोनी कि रिपोर्ट भाजपा दीपका मंडल में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन, सतीश झा रहे मुख्य वक्ता।

छत्तीसगढ़/कोरबा भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व तथा जिला संगठन के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर दीपका मंडल स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला दीपका के संस्कृति भवन में मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा मनोज शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, जिला महामंत्री (पि.वर्ग. मोर्चा) दीपक जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारिका शर्मा, सूर्य प्रकाश शर्मा, श्रीमती बुधवारा देवांगन, पूर्व (एल्डरमेन) महामंत्री धरम तिवारी, गुलशन ध्रुव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह, रामपुकार पंडित, विकास सोनी, श्रीमती उतरा कुंभकार, ज्योति तिवारी, कार्यक्रम संयोजक मनोज दुबे, मुकेश जायसवाल, सुभद्रा यादव, प्रशांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता सतीश झा ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक चलने वाला जनसेवा का महापर्व है। प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इसे जन-जन तक पहुंचाएं।
कार्यशाला में पखवाड़े के दौरान आयोजित किए जाने वाले जिला एवं मंडल स्तरीय कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।