दीपका की महारानी का भव्य आगमन, नवरात्रि पर्व का शुभारंभ विधि-विधान से सम्पन्न।


राजेश सोनी दीपका संवाददाता दीपका की महारानी का भव्य आगमन, नवरात्रि पर्व का शुभारंभ विधि-विधान से सम्पन्न।
छत्तीसगढ़/कोरबा शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर दीपका नगर में भक्ति और उल्लास का माहौल चरम पर है। नगर की पहचान बन चुकी “दीपका की महारानी” — माँ दुर्गा की भव्य प्रतिमा का आज शुभ आगमन हुआ। विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के बीच प्रथम दिवस की पूजा सम्पन्न हुई।
“दीपका की महारानी” अब केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक बन चुकी हैं।