बांकीमोंगरा मंडल अन्तर्गत चुनचुनी हाई सेकेंडरी स्कूल गेवरा बस्ती किया गया पौधारोपण।


बांकीमोंगरा मंडल अन्तर्गत चुनचुनी हाई सेकेंडरी स्कूल गेवरा बस्ती किया गया पौधारोपण।
छत्तीसगढ़/कोरबा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी, महान विचारक एवं पथप्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर बाकीमोंगरा मंडल में श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और मातृसम्मान का संदेश भी दिया गया।
इस कार्यक्रम में शामिल हुए:
भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा , भाजपा महामंत्री विकेश झा , श्रीमती अनीता राजपूत ,पूर्व मंडल महामंत्री लखन राठौर , पूर्व जिला मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा मुकुल कर्ष , विधायक प्रतिनिधि संतोष राठौड़ , मंडल उपाध्यक्ष शालिक राम दुबे, सूरज मिश्रा , अभिलाष यादव ,पार्षद श्रवण यादव ,राजकुमार कंवर , राकेश पटेल ,अभिषेक पटेल ,रितेश सिंह, रविंद्र पटेल , राजेश पटेल, हेमलता शर्मा , शशि शाहू , रामेश्वर सोनी , करन दास ,नागेन्द्र सिंह ,दुर्योधन नागपुरे सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकगण शामिल हुए।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन “अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति” के उत्थान हेतु समर्पित था। उनके विचार आज भी हम सभी के लिए पथप्रदर्शक हैं।
