बांकीमोंगरा भाजपा मंडल स्तरीय में हुआ आत्मनिर्भर भारत एवं GST रिफॉर्म नेक्स्ट जेनरेशन कार्यशाला का आयोजन।


बांकीमोंगरा भाजपा मंडल स्तरीय में हुआ आत्मनिर्भर भारत एवं GST रिफॉर्म नेक्स्ट जेनरेशन कार्यशाला का आयोजन।

छत्तीसगढ़/कोरबा आत्मनिर्भर भारत और जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन 2.0 पर कार्यशाला का आयोजन भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं जिला नेतृत्व में बांकीमोंगरा मंडल द्वारा वार्ड क्रमांक 6 सोमवारी बाजार स्थित शिव मंदिर के पीछे सामुदायिक भवन में रखा गया है। जहां भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला महामंत्री व पार्षद नरेन्द्र देवांगन उपस्थित रहे। इस कार्यशाला में जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन 2.0 के बारे में चर्चा की गई और आत्मनिर्भर भारत अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया।
कार्यशाला के मुख्य बिंदु:
जीएसटी सुधार: नरेंद्र देवांगन ने बताया कि जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन 2.0 में चार स्लैब के स्थान पर दो स्लैब होंगे, आवश्यक वस्तुओं पर कर शून्य होगा और अनेक उत्पादों पर कर 10 प्रतिशत तक घटा दिया गया है।
आत्मनिर्भर भारत: प्रदेश कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा विकास झा ने कहा कि भारत हर क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है और रक्षा, कृषि, अंतरिक्ष और उद्योग के क्षेत्र में देश निर्यातक की श्रेणी में खड़ा है।

इसके अलावा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने व्यापारियों से नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफोर्म पर चर्चा की और कहा कि जीएसटी दरों में मिली छूट से उपभोक्ताओं की खरीददारी और बचत में ऐतिहासिक वृद्धि होगी l इस दौरान कार्यशाला में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अजीत कैवर्त , पूर्व मंडल महामंत्री हनुमान प्रसाद पांडे, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक अश्वनी साहू, पूर्व मंडल के महामंत्री लकेश्वर खुट्टे , बुनकर प्रकोष्ठ के जिला संयोजक लक्ष्मी प्रसाद देवांगन, कार्यशाला के संयोजक मंडल के कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल , मंडल में मंत्री रितेश अग्रवाल, प्रणय मिश्रा, पार्षद अश्वनी मिश्रा, प्रमोद सोना,हेम सिंह कंवर,माधुरी केवट,चित्रलेखा चंद्रा , तारा ठाकुर, हेम लता शर्मा, संतोष शर्मा, निखिल सिंगोतीया, सूरज मिश्रा, नकुल पटेल, विजय साहू, मुकुंद कंवर, इनायतुल्लाह, आदित्य चौधरी, लक्ष्मी मानिकपुरी,चेतन कर्ष, संजय दास, करन दास, शिव पाल दास, प्रकाश झा, प्रमोद खांडे, मोना, रूपनारायण चंद्र, निराकार नाहक, रवि कुमार,तरुण कुमार यादव, माइकल, बली यादव एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।