बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने किया गजरा व मनोरंजन मंदिर दुर्गा पंडाल में पहुंचकर मातारानी के दर्शन।

0
IMG-20251001-WA0031.jpg

बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने किया गजरा व मनोरंजन मंदिर दुर्गा पंडाल में पहुंचकर मातारानी के दर्शन।

छत्तीसगढ़ /कोरबा नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने क्षेत्र के प्रसिद्ध दुर्गा पंडालों का दौरा किया और मातारानी दुर्गा जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा ने सबसे पहले गजरा दुर्गा पंडाल पहुँची, जहाँ उन्होंने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की खुशहाली व समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पंडाल में मौजूद भक्तों ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद वे मनोरंजन मंदिर क्लब दुर्गा पंडाल पहुँचीं और वहाँ भी माँ दुर्गा जी के भव्य स्वरूप के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की खुशहाली , सुख व समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान वार्ड पार्षद फणीधर कर्ष सहित नवदुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।

पालिका अध्यक्ष ने आयोजक समिति के सदस्यों से मुलाकात की और दुर्गा पूजा उत्सव के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि नवरात्रि का पर्व नारी शक्ति की पूजा और भक्ति का प्रतीक है। उन्होंने सभी नगरवासियों से इस महापर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
इस दौरान पालिका अध्यक्ष के साथ भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा , पूर्व मंडल महामंत्री अश्वनी साहु एवं मिडिया प्रभारी विकास सोनी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed