कुसमुंडा थाना दशहरा पर्व में थाना प्रभारी ने किया शस्त्रों की पूजा क्षेत्र में शांति समृद्धि और खुशहाली की कामना।

0
IMG-20251002-WA0458.jpg

रुपेश महंत जिला ब्यूरो कोरबा कुसमुंडा थाना दशहरा पर्व में थाना प्रभारी ने किया शस्त्रों की पूजा क्षेत्र में शांति समृद्धि और खुशहाली की कामना।

छत्तीसगढ़/कोरबा पूरे देशभर में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना परिसर में भी दशहरा पर्व के अवसर पर शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। आज दिनांक 02 अक्टूबर 2025 की सुबह थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी एवं स्टाफ भी सम्मिलित हुए और माता दुर्गा से जिले में शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।
थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने इस अवसर पर समस्त जिलेवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की जीत और बुराई पर अच्छाई के विजय का प्रतीक है। हमें इस पर्व से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में सत्य, न्याय और सद्भावना के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने हेतु सभी से सहयोग की अपील की।
इस अवसर पर थाना स्टाफ ने भी एकजुट होकर पर्व का उल्लास साझा किया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। शस्त्र पूजन के साथ यह संदेश दिया गया कि शस्त्र केवल रक्षा और न्याय की स्थापना के लिए हैं, जिनका उपयोग सदैव धर्म और व्यवस्था की रक्षा हेतु ही किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed