मां दुर्गा जी के प्रतिमा का भव्य विसर्जन ढोल-नगाड़ों, कर्मा नृत्य, रंग-गुलाल और आतिशबाज़ी के साथ सम्पन्न।

0
IMG-20251005-WA0009.jpg

छत्तीसगढ़/कोरबा मां दुर्गा जी के प्रतिमा का भव्य विसर्जन ढोल-नगाड़ों, कर्मा नृत्य, रंग-गुलाल और आतिशबाज़ी के साथ सम्पन्न

सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति, प्रतीक्षा बस स्टैंड, दीपका।

छत्तीसगढ़/कोरबा दीपका:प्रतीक्षा बस स्टैंड दीपका में विराजित मां दुर्गा जी की प्रतिमा के भव्य विसर्जन उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। नगर के कोने-कोने से सैकड़ो श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल हुए और मां के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

शोभायात्रा की शुरुआत ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक कर्मा नृत्य और “जय माता दी” के गगनभेदी नारों के साथ हुई। लोगों ने रंग-गुलाल खेलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और मां दुर्गा को रंग-बिरंगे अंदाज़ में विदाई दी। नगर के मुख्य मार्गों से होकर यात्रा विसर्जन स्थल तक पहुंची, जहां मंत्रोच्चार और वैदिक विधियों के साथ प्रतिमा विसर्जन सम्पन्न किया गया।

जिसमें मुख्य रूप से दीपका नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, समिति अध्यक्ष द्वारिका शर्मा, शिवचरण राठौर,रमेश गुरुद्वान, दिलीप सिंह, गया प्रसाद चंद्रा, संजय जायसवाल, श्याम सिंह, अरविंद मलिक, सतीश पाण्डेय, एस. दत्ता, नीलू धीमान, जोसेफ चिंटू,संतोष निराला,हरि यादव, मुरली अवस्थी, रामनारायण जायसवाल, राधेश्याम सिंह, धीरेंद्र तिवारी, निलेश साहू, गजेंद्र सिंह राजपूत, ऋषभ साहू, आदेश सोनी, विकास सिन्हा,जितेंद्र सिंह, अजीत सिंह, श्याम तमेर, राजू गुप्ता, प्रकाश श्रीवास, विक्की राज, विक्की श्रीवास, राहुल राठौर, सरोज चौहान, सक्षम जायसवाल, सौरभ शर्मा, आशीष सिंह ,आयुष साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed