कोरबा जिले के ग्राम खोडरी गेवरा बस्ती में मनाया गया हर्षोल्लास के साथ दशहरा उत्सव व भव्य डांस प्रतियोगिता।


रुपेश महंत जिला ब्यूरो कोरबा कोरबा जिले के ग्राम खोडरी गेवरा बस्ती में मनाया गया हर्षोल्लास के साथ दशहरा उत्सव व भव्य डांस प्रतियोगिता।
छत्तीसगढ़/कोरबा कोरबा जिले के ग्राम खोडरी गेवरा बस्ती में हर्षोल्लास के ऊमनाया गया भव्य दशहरा उत्सव जिसमें मुख्य रूप से समिति के बहुत ही सुंदर भव्य डांस प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था। जिसमें दूर दूर से प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों में शामिल हुए एवं लगभग हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए थे। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अशोक सिंह बिंझवार गेवरा बस्ती, ग्राम पंचायत खोडरी सरपंच पति अजय कंवर, उपसरपंच सुरेश पटेल,श्रवण कुमार पार्षद गेवरा बस्ती, राजकुमार पार्षद चुनचुनी, प्यारेलाल पार्षद बरपाली, इंद्रजीत सिंह पार्षद गेवरा बस्ती की उपस्थिति की रही। जैसा कि क्षेत्र वासियों को पता है कि खोडरी गेवरा बस्ती में भव्य रूप से दशहरा मनाया जाता है इस वर्ष भी काफी भव्य से दशहरा उत्सव मनाया गया जिसमें मुख्य रूप से पुलिस प्रशासन व समिति की मुख्य भूमिका रही। वही देखा जाए तो कुसमुंडा पुलिस ने भीड़ में घूम रहे सैकड़ों की संख्या में 9 किलो हाथ में पहने हुए कड़े निकलवा कर जप्त किए व शांति रूप से कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें समिति के सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही। इस दौरान डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रतिमा ग्रुप दुर्ग भिलाई , द्वितीय स्थान एक्शन बॉयज सारंगढ़ , तृतीय स्थान पर मोर नन्हे संगवारी जांजगीर, चतुर्थ स्थान चंद्रहासिनी डांस ग्रुप रायगढ़ ने हासिल किए। और भी डांस ग्रुप थे। एकल डांसर को भी ईनाम दिया गया ।
देखें कार्यक्रम की झलक विडियो